उदयपुर में चौरसिया का बांसूरी वादन

जिसमें सुविख्यात बांसूरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी रंगमंच पर अतुलनीय बांसूरी वादन से श्रोताओं को रसविभोर करेंगे। पं. हरिप्रसाद के साथ तबले पर विजय घाटे, बांसूरी पर पारथो सरकार संगत करेंगे। इसके अलावा प्रख्यात कत्थक क्वीन श्रीमती सितारा देवी का कत्थक नृत्य होगा।
पड़ंत में उनकी पुत्री श्रीमती जयंतीमाला एवं कत्थक में पोती कुमारी रिषिका मिश्रा साथ देंगी जबकि तबले पर सुभाष निर्मान, गायन में सोमनाथ मिश्रा एवं सारंगी पर मो. रऊफ सितारा देवी के साथ संगत करेंगे।
पं. चरनजीत ने बताया सोसायटी गत आठ वर्षों से स्मृतियां नामक कार्यक्रम उदयपुर में आयोजित करती आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications