अक्षय का 'हरे कृष्णा हरे राम' अलग अंदाज़ में..देखें कमांडो 2 का नया गाना
देखें कमांडो 2 का नया गाना हरे कृष्णा हरे राम।
एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 2 का ट्रेलर और इसके गाने देखकर लग रहा है कि ये फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है। अब इस फिल्म का एक और गाना रिलीज़ हो गया है। हालांकि ये गाना आपको काफी जाना पहचाना लगेगा, क्योंकि ये अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया के गाने 'हरे कृष्णा हरे राम' को रिक्रियेट कर बनाया गया है।
इस गाने को बिल्कुल अलग तरीके से बनाया गया है। फोर्स' और 'कमांडो' जैसी फिल्मों में अपना दमखम दिखा चुके विद्युत ने आने वाली फिल्म 'कमांडो 2' में कई कमाल के स्टंट किए हैं।
Oppss.. अटक गई सलमान खान की ये धमाकेदार सीक्वल.. यहां जानें कारण!
वहीं इस फिल्म में इस फिल्म में अदा शर्मा और ईशा गुप्ता उनके साथ अहम रोल में हैं। देवेन भोजानी के डायरेक्श नें बनी 'कमांडो 2' मार्च की शुरुआत में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी काले धन से जुड़ी होगी। बहरहाल, आप देखें ये गाना और बताएं कि आपको पहले वाला पसंद आया या ये वाला..


Click it and Unblock the Notifications