Happy B'day: आतिफ असलम को बेसुरा बताकर खुद को कहा था I am the best
शाहरूख खान की ज्यादातर गाने हमारी सांग लिस्ट में शुमार है। सुनो न, सुनो न, सुन लो न... हो या मैं कोई ऐसा गीत गाऊं, शाहरूख के ये गाने जादुई प्रभाव डालते हैं। लेकिन यदि ये गाने आपको पागल करते हैं तो आप शाहरूख के साथ साथ एक ऐसी आवाज के फैन हैं, जिन्होंने सालों तक बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादु चलाया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य की। अल्का यागनिक और अभिजीत की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन नगमें दिए है। कुछ गुनगुनाने से जी नहीं भरता है, तो कुछ आपको झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

हालांकि समय समय पर अभिजीत काफी कांट्रवरर्सी में भी रहे हैं। सिंगर आतिफ असलम को लेकर उनके बयान ने काफी समय तक सूर्खियां बटोरी थी। अभिजीत ने कहा था कि, आतिफ असलम सिंगर नहीं है। और जब हमारे देश में इतना टैलेंट है तो हम पाकिस्तान के कलाकारों को यहां आने की इजाजत क्यों देते हैं? हालांकि इन विवादों के कारण अभिजीत को लोगों का गुस्सा भी झेलना पड़ा था। वहीं अभिजीत अपने एल्बम को लेकर भी काफी चर्चा में रहते थे। उनकी आने वाली एल्बम पखुंड़ी की पालकी अब तक का सबसे मंहगा एल्बम है, क्योंकि उन्होंने इसके एक गाने में एनिमेशन का इस्तेमाल किया है।
तो आज उनके जन्मदिन पर आप अभिजीत के कुछ बेहतरीन गानों के साथ खोना चाहते हैं, तो ये रही लिस्ट:
- मैं कोई ऐसा गीत गाऊं, कि आऱजू जगाऊं, अगर तुम कहो (यस बॉस)
- सुनो न, सुनो न, सुन लो ना, हमसफर मुझी को चुन लो न (चलते चलते)
- बड़ी मुश्किल है, खोया मेरा दिल है, कोई उसे ढ़ूंढ़ के लाए न (अंजाम)
- टन टना टन टन टन टारा, चलती है क्या नौ से बारह (जुड़वां)
- लम्हा लम्हा दूरी यूं पिघलती है, जाने किस आग में शबनम जलती है (गैंगस्टर)
- रोशनी से भरे भरे, भरे भरे से नैना तेरे (अशोका)
- किसका है ये तुमको इंतजार मैं हूं ना (मैं हूं ना)
- आई एम दि बेस्ट, आई एम दि बेस्ट.. (फिर भी दिल है हिंदुस्तानी)
- धूम ताना .... (ओम शांति ओम )
- आंखें भी होती है दिल की जुब़ान (हासिल)


Click it and Unblock the Notifications











