''मेरी ये फिल्म हिट नहीं हुई.. तो शायद लोग मुझे फिल्मों से वापस ही भेज दें....''
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में एक अभय देओल की फिल्मों ने भले ही बॉक्स ऑफिस काम ना किया हो, लेकिन एक खास दर्शक वर्ग ने हमेशा उनके काम को सराहा है। बहरहाल, अभय देओल को अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' से काफी उम्मीदें हैं।

हैप्पी भाग जाएगी पर बात करते हुए अभय देओल ने कहा, यह मेरे करियर की बहुत अहम फिल्म है। फिल्मों में गैप की वजह से कई लोग इस फिल्म को मेरी कमबैक फिल्म बता रहे हैं। लिहाजा.. यदि इसे मेरी कमबैक फिल्म बताया जा रहा है, और यदि यह लोगों को पसंद नहीं आई तो हो सकता है लोग मुझे हमेशा के लिए फिल्मों से दूरी बनाए रखने को कह दें..
[रिलीज से पहले ही 200 करोड़ की कमाई.. इसे कहते हैं SUPERSTAR]
अभय देओल ने साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं, उन्होंने अपनी फिल्म 'देव डी', 'ओए लकी लकी ओए', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के लिए जमकर तारीफें बटोरी थीं। लेकिन जल्द ही अभय देओल का करियर थम सा गया।
[शाहरूख खान vs ऋतिक रोशन.. इस फिल्म पर टिकी है इनकी किस्मत!]
लगभग 2 सालों के बाद अभय हैप्पी भाग जाएगी में दिखाई देंगे। लिहाजा, फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.. और अभय देओल को फैंस से। 'हैप्पी भाग जाएगी' 19 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में अभय देओल के साथ डायना पेंटी, जिम्मी शेरगिल और अली फजल मुख्य किरदारों में दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












