कर्णप्रिय हैं 'पाठशाला' के गीत

सलीम मर्चेट, विशाल दादलानी, लकी अली, तुलसी कुमार, कैलाश खेर व खुद हनीफ ने इन गीतों को आवाज दी है। सबसे पहले 'ए खुदा' गीत है। सलीम मर्चेट ने इसे गाया है। यह गीत युवाओं को बहुत आएगा और सुनने में भी अच्छा लगेगा। इस गीत का एक रीमिक्स संस्करण भी तैयार किया गया है।
अगला गीत है 'पाठशाला (खुशनुमा)'। यह गीत रॉक व हिप हॉप संगीत से प्रभावित है। विशाल दादलानी ने इसे स्वर दिए हैं। युवाओं का खास ध्यान रखते हुए इसे तैयार किया गया है। लकी अली ने 'बेकरार' गीत को आवाज दी है। यह एक कर्णप्रिय गीत है। इसका रीमिक्स गीत भी है। इसके बाद एक और गीत है 'मुझे तेरी'। तुलसी कुमार के गाए इस मधुर गीत में संगीतकार हनीफ शेख की आवाज भी है। इस गीत का भी रीमिक्स तैयार किया गया है।
अगला गीत 'तेरी मर्जी' है। कैलाश खेर ने इसे गाया है। सूफीयाना अंदाज में पेश किया गया यह गीत सुनने वाले के दिलों के तार छू लेगा। इसमें बांसुरी का अद्भुत इस्तेमाल किया गया है। इसका भी रीमिक्स गीत है। सबसे आखिर में 'पाठशाला शीर्षक' गीत है, जो 'ए खुदा' के संगीत के साथ शुरू होता है। कई बच्चों ने इस गीत को अपने स्वर दिए हैं। हनीफ शेख ने एक संगीतकार के बतौर इस फिल्म से अच्छी शुरुआत की है।


Click it and Unblock the Notifications











