गुरिंदर चड्ढा के साथ एनीमेटेड फिल्म बनाएंगी रहमान
लास एंजेलिस । ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की नामचीन फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा अब ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान के साथ मिलकर बॉलीवुड शैली की एक संगीतमय एनिमेटेड फिल्म बनाएंगी। य ह फिल्म बंदरों की एक कहानी पर आधारित है।
वेबसाइट 'वेरायटी डॉट कॉम' के अनुसार फिल्म का नाम 'मंकीज ऑफ बॉलीवुड' होगा और इसकी कहानी उन दो बंदरों पर आधारित होगी जो दुनिया को एक दानव से बचाते हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 'रामायण' से प्रेरित है।
चड्ढा और उनके पति पॉल बर्गेस इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी संभालेंगे। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर रहमान ने लिखा है कि संगीतमय एनिमेशन फिल्म बनाने की परियोजना उत्साहजनक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












