गुलजार को ओसियान्स में लाइफटाइम अवार्ड

इस मौके पर गुलजार ने कहा, "मैं ओसियान्स और सभी लोगों को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। सिनेमा की दुनिया में जिस रास्ते को मैंने तय किया है, वह वाकई बहुत सुंदर है। किसी भी व्यक्ति को इस तरह के सम्मान की जरूरत होती है, क्योंकि ये पुरस्कार किसी कलाकार को रचनात्मक संतोष प्रदान करते हैं।"
गुलजार ने कहा, "इन तमाम वर्षो के दौरान मैंने अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ किया है और आगे भी मैं इस दुनिया को अपना सर्वोत्तम देता रहूंगा।" दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने समारोह के उद्घाटन के मौके पर गुलजार को यह पुरस्कार प्रदान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications