..................... Good old cassettes going the LP way | गायब हो गई हैं ऑडियो कैसेट - Hindi Filmibeat

गायब हो गई हैं ऑडियो कैसेट

By रुचिका खेर

नई दिल्ली। एक वक्त था जब पूरी दुनिया में ऑडियो कैसेट के जरिए संगीत का लुत्फ लिया जाता था लेकिन वक्त के साथ ऑडियो कैसेट बीते जमाने की चीज होती जा रही है।

आज की तारीख में संगीतप्रेमियों के पास सीडी, डीवीडी और ब्ल्यू-रे डिस्क जैसे अत्याधुनिक साधन हैं, जिनके जरिए वे संगीत की धुनों को अपने पास सहेज कर रख सकते हैं। संगीत के क्षेत्र में आई इस क्रांति ने ऑडियो कैसेट की दुनिया को लगभग खत्म कर दिया है। अब तो ऑडियो कैसेट की बात भी नहीं की जाती। टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार इस बारे में बताते हैं, "कैसेट व्यवसाय लगभग खत्म हो चुका है। अब तो लोग इसके बारे में बात भी नहीं करना चाहते।"

टिप्स के कुमार तुरानी भी भूषण से सहमत हैं। वह कहते हैं, "कुछ वर्ष पहले तक हम प्रति वर्ष 4.5 करोड़ कैसेट जारी किया करते थे लेकिन अब यह संख्या घटकर 10 लाख तक रह गई है।" संगीत के क्षेत्र में स्थापित रिटेल चेन 'प्लेनेट एम' के प्रवक्ता के मुताबिक आडियो कैसेटों को रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होती है जबकि उतनी जगह में तीन सीडियां आराम से रखी जा सकती हैं। यही कारण है कि ऑडियो कैसेट के उत्पादन और बिक्री में भारी गिरावट आई है। उन्होंनें बताया, "कैसेट कभी हिट हुआ करते थे लेकिन अब उनकी लोकप्रियता निचले स्तर पर पहुंच गई है। डीवीडी या सीडी में एक कैसेट की तुलना में कहीं अधिक गाने रिकार्ड किए जा सकते हैं। साथ ही कैसेट की बनावट भी कई मायनों में उसकी लोकप्रियता में गिरावट का कारण बनी।"

बड़े शहरों में लोग जहां इंटरनेट रेडियो, आई-पॉड और ऑनलाइन संगीत का लुत्फ उठा रहे हैं, आडियो कैसेट लांग प्लेइंग रिकार्ड्स (एलपी) की तरह बीते दिनों की बात होते जा रहे हैं। अब तो आलम यह है कि बड़े संगीत स्टोर ऑडियो कैसेट रखते भी नहीं हैं। यही कारण है कि कैसेट बनाने वाली कंपनियों ने भी इसका उत्पादन कम कर दिया है। अब इनका स्थान सीडी और डीवीडी लेने लगे हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2005 में दुनिया भर में 90 करोड़ कैसेट बिके थे। यह संगीत के क्षेत्र में 54 फीसदी हिस्सेदारी थी लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या लगातार घटती गई और आज ऑडियो कैसेट या तो बनते नहीं हैं या फिर संगीत स्टोर में धूल फांकते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X