अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ का नया गाना माना दिल खोलेगा फिल्म का क्लाईमैक्स
अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह और कियारा आडवाणी स्टारर गुड न्यूज़ का नया गाना माना दिल रिलीज़ हो चुका है। गाने को गाया है बी प्राक ने जो अक्षय कुमार की नई आवाज़ बन चुके हैं। बी प्राक का गाना केसरी काफी फेमस हुआ।
इसके बाद अक्षय कुमार, बी प्राक के म्यूज़िक वीडियो फिलहाल में भी नज़र आए। अब बी प्राक, अक्षय की फिल्म गुड न्यूज़ के नए गाने माना दिल में नज़र आ रहे हैं। गाने को देखकर समझ आ रहा है कि ये फिल्म को क्लाईमैक्स की तरफ ले जाएगा।

गाना काफी इमोशनल है और इस कॉमेडी फिल्म को थोड़ा सीरियस अंत देने की कोशिश करते दिखेगा। गाने से साफ है कि फिल्म का जो कन्फ्यूजन हंसी पैदा करता है, वही आगे चलकर फिल्म को इमोशनल करेगा।
यहां देखिए फिल्म से ये नया गाना -


Click it and Unblock the Notifications











