रहमान ने रच दिया इतिहास

किसी भी भारतीय के लिए यह पहला गोल्डन ग्लोब है.
यह फ़िल्म भारत में अभी रिलीज़ नहीं हुई है लेकिन फ़िल्म के गाने जय हो अत्यंत लोकप्रिय हो रहा है.
मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी स्लमडॉग मिलियनेयर ने गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में अब तक दो अवार्ड जीत लिए हैं.
इस फ़िल्म को दूसरा अवार्ड पटकथा के लिए मिला है.
स्लमडॉग मिलियनेयर की पटकथा सीमॉन ब्यूफॉय ने लिखी है जो भारतीय कूटनीतिक विकास स्वरुप की पुस्तक Q एंड A पर आधारित है.
इससे पहले फ़िल्म द रीडर में नाज़ी समय की जेल गार्ड की भूमिका निभाने वाली केट विंसलेट को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है जबकि द डार्क नाइट फ़िल्म में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले हीथ लेजर को मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता का पुरस्कार मिला है.
स्लमडॉग मिलियनेयर सर्वश्रेष्ट स्क्रीनप्ले के अलावा बेहतरीन फ़िल्म और निर्देशक तथा संगीत वर्ग में भी नामांकित है.
ब्यूफॉय को स्लमडॉग की पटकथा के लिए क्रिटिक्स अवार्ड भी मिल चुका है कॉमेडी एवं संगीत वर्ग की फ़िल्मों में सैली हॉपकिन्स को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है जबकि एनीमेशन फ़िल्मों के वर्ग में वाल ई को बेहतरीन फ़िल्म चुना गया है.
अभी पुरस्कार वितरण शुरु हुआ है और सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और निर्देशक के अवार्ड दिए जाने बाकी है.
गोल्डन ग्लोब अवार्ड फ़िल्मों के लिए दिए जाने वाले ऑस्कर पुरस्कारों के बाद सबसे प्रतिष्ठित माने जाते हैं और इस बार मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर को भी तीन वर्गों में नामांकित किया गया था.
कौन बनेगा करोड़पति जैसे कार्यक्रम के ज़रिए झुग्गियों में रहने वाले एक व्यक्ति के अमीर बनने की कहानी के पीछे मुंबई की तस्वीर दिखाती इस फ़िल्म को कई और पुरस्कार मिल चुके हैं लेकिन सभी की नज़रें अब गोल्डन ग्लोब पर लगी हुई हैं.
फ़िल्म के निर्देशक ब्रितानी डैनी बॉयल हैं और फ़िल्म में एशियाई मूल के अभिनेता देव पटेल और बॉलीवुड के अनिल कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.


Click it and Unblock the Notifications











