जैक्सन के दस्ताने की नीलामी

नीलाम किए गए दस्ताने में क्रिस्टल जड़े हुए हैं. जैक्सन ने यह दस्ताना 1984 में अपनी विक्ट्री टूर के दौरान पहना था. ये टूर माइकल जैक्सन के सबसे बड़े आयोजनों में से एक थे.
नीलामी के संचालक डैरन जूलियन ने लास वेगास रिवयू जर्नल से कहा, "इससे साबित होता है कि जैक्सन अब तक के सबसे ज़्यादा लोकप्रिय सेलिब्रिटी हैं. एशिया, रूस और दुनिया के हर कोने से लोग इस नीलामी में शामिल हुए. हमें उस महान कलाकार की कमी खलती है."
बढ़ती कीमत
माइकल जैक्सन की याद से जुड़ी चीजों का मूल्य बढ़ता ही जा रहा है. अभी सितंबर 2009 में उनके ही एक दस्ताने की नीलामी 49,000 डॉलर (तकरीबन 22 लाख रुपए) में हुई थी.
पिछले हफ़्ते हुई नीलामी में जैक्सन के उन जूतों की भी नीलामी हुई जो उन्होंने अपने कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहने थे. उम्मीद की जा रही थी कि इनकी नीलामी 2,000 डॉलर से 3,000 डॉलर के बीच होगी. लेकिन इनकी नीलामी 90,000 डॉलर में हुई.
यहाँ दुनिया भर से आए माइकल जैक्सन के प्रशंसकों ने उनकी बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. एक साल पहले जैक्सन की मौत संदिग्ध हालत में हो गई थी.
जैक्सन के पिता ने उस डॉक्टर के खिलाफ मुक़दमा दायर किया है जिस पर आरोप लगाया गया है कि उसने जैक्सन को जरूरत से ज्यादा दवाएं दीं और यही जैक्सन की मौत की वजह बनी.


Click it and Unblock the Notifications