VIDEO: 'तनु वेड्स मनु..' का नया गाना, कंगना संग नाच उठेंगे आप
[म्यूजिक] फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का तीसरा गाना 'घनी बावरी' रिलीज हो चुका है और कोई दो राय नहीं है कि यह गाना काफी धमाकेदार है। पहली बार सुनने के साथ ही यह गाना आपके जुब़ान पर चढ़ जाएगी। म्यूजिक के साथ साथ इस गाने का वीडियो भी दिल को छूने वाला है।

कंगना रनौत और आर माधवन पर फिल्माया यह गाना लाजवाब है। इसमें दोनों के इमोशंस को खुलकर दिखाया गया है। माधवन जहां तनु की जैसे दिखने वाली दूसरी लड़की से शादी करने जा रहे हैं, वहीं कंगना शराब पीकर ठुमका लगा रही हैं। बता दें, यह पहला गाना है जहां कंगना के डबल रोल को खुलकर दिखाया गया है। यानि की एक गाने में दो कंगना।
इस गाने को आवाज दी है ज्योति नूरां ने, जबकि लिरिक्स और म्यूजिक को सजाया है कृष्णा सोलो और राज शेखर ने।
नीचे देंखे गाने का वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications














