..................... Ghajini makes a melodious start | रहमान ने की गजिनी की 'गुजारिश' - Hindi Filmibeat

रहमान ने की गजिनी की 'गुजारिश'

By Staff

A R Rahman
संगीतकार ए आर रहमान ने आमिर खान की फिल्‍म गजिनी में अपने मधुर संगीत से एक फिर श्रोताओ को मदहोश किया है। आजकल इस फिल्‍म का गाना ' गुजारिश' लोगो की जुबान पर चढा हुआ है।

यह गाना आजकल चैनलों पर भी प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। इस गाने में आमिर खान अपने लुक से 90 के दशक की याद दिला रहे है, जब वे फिल्‍मों में आए ही थे।

इस फिल्‍म में वे पहली बार सिक्‍स पैक्‍स एब्‍स में दिखाई देंगे। यह सुपरहिट तेलगू फिल्‍म ' गजिनी' का रीमेक है। फिल्‍म की हीरोइन असिन ने तेलगू फिल्‍म में भी काम किया था।

और गुजारिश गाने के साथ अच्‍छी बात यह है कि यह पहली बार सुनने पर ही श्रोताओं की जुबान पर चढ जाता है, जबकि रहमान के गानों के साथ अक्‍सर ऐसा होता है कि कई बार सुनने पर ही वह अपनी पहचान बनाता है।

अब श्रोताओ को गजिनी के संगीत के रीलिज होने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X