..................... Ganpati song of the day Bappa from Banjo | Ganesh Chaturthi 2022 | गणपति सॉन्ग ऑफ द डे बप्पा बैंजो रितेश देशमुख | गणेश चतुर्थी 2022 - Hindi Filmibeat

गणपति Song of The Day: सुनिए रितेश देशमुख की फिल्म बैंजो से गणपति का गाना 'बप्पा'

पूरे देश में इस साल गणेश चतुर्थी धूम धाम से मनाया जा रहा है। कोई शहर, कोई प्रदेश ऐसा नहीं है जहां गणपति उत्सव और उसके जश्न में कमी हो। और गणपति के मौके पर बॉलीवुड के गणपति गाने ना हों तो फिर गणपति थोड़ा फीका ही रह जाता है।

इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का गणपति गाना। Ganpati Song of the Day है रितेश देशमुख स्टारर बैंजो का गाना बप्पा। गाने को गाया है विशाल डडलानी।

ganpati-song-of-the-day-bappa-from-banjo-starring-riteish-deshmukh-ganesh-chaturthi-2021

बप्पा के बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्या ने और इसे कंपोज़ किया है विशाल - शेखर ने। 2016 में आई इस फिल्म का ये गाना फैन्स को खासा पसंद आया था। गाने में रितेश देशमुख, गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखाई दिए थे। इस गाने की कोरियोग्राफी भी बेहतरीन तरीके से की गई थी। वहीं कुछ सीन में रितेश देशमुख के हाथों पर बनी बप्पा की पेंटिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया था।

गाने के बोल हैं

हे विघ्नहर्ता हे बप्पा विघ्नहर्ता
सहस्त्र भक्त जन का तू एक कर्ता-धर्ता
है द्वेष मुक्त मन वो तू जिसमें वास करता
इसी लिए तो सबसे पहले बोलें बप्पा मोरया रे
हे विघ्नहर्ता हे बप्पा विघ्नहर्ता
तिलक तेरा है माथे पे जिसके भी निखरता
वो करम की कसौटी पे है खरा उतरता
इसीलिए तो सबसे पहले बोले बप्पा मोरया रे

ए रे बप्पा तू सृष्टि को चलाता है
ए रे बप्पा तू सदमति का विधाता है
रे बप्पा तू भाग्य का विधाता है
रे बप्पा रे बप्पा रे बप्पा रे बप्पा रे मोरया रे
नाम जो तेरा दिल से पुकारे उसकी लगी है नैया किनारे
जब जब बाजे बाजे डंका तेरा बप्पा डंका तेरा बप्पा डंका तेरा
बढ़कर बद्किस्मतों की तू बिगड़ी संवारे

हे विघ्नहर्ता हे बप्पा विघ्नहर्ता
हे विघ्नहर्ता हे बप्पा विघ्नहर्ता
विनाश पाप का हो तू पग जहां पे धरता
अचंग तेरा तमस में भी है प्रकाश भरता
इसी लिए तो सबसे पहले बोले बप्पा मोरया रे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X