VIDEO: 'गब्बर इज बैक' के गाने में चित्रांगदा का हॉटनेस तड़का
[म्यूजिक] अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' में चित्रांगदा का आइटम नंबर किसी धमाके से कम नहीं। गाने के बोल हैं, ''कुंडी मत खड़काओ राजा....'', जिस पर चित्रांगदा काफी हॉट डांस करती दिख रही हैं। बहरहाल, चित्रांगदा के लुक को देखकर उम्मीद कर सकते हैं कि यह नंबर काफी पॉपुलर होने वाला है।

यो यो हनी सिंह के इस नए गाना का 3 टीजर रिलीज किया गया था। लिहाजा, लोगों को इस गाने का काफी इंतजार था। अब इस गाने से हनी सिंह ने अपने फैंस का दिल जीता है या नहीं, यह तो कुछ दिनों में ही पता लग जाएगा। फिलहाल, लोगों के लिए यह किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं।
पढ़ें- दिल्ली में टैक्स फ्री होगी 'गब्बर इज बैक'
इस गाने को आवाज दी है हनी सिंह और नेहा कक्कर ने। यह गाना सुनकर इतना तो फाइनल है कि साल के म्यूजिक चार्टबस्टर में इसकी जगह पक्की है।
कृष के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गब्बर इज बैक' 1 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, श्रुति हसन और करीना कपूर नजर आएंगे। नीचे देंखे गाना-


Click it and Unblock the Notifications

