आर.डी.बर्मन को समर्पित 'पंचम अनमिक्सड'

सिंह ने कहा, "बहुत समय से यह बात मेरे दिमाग में थी। मैं उन पर निर्णायक रूप से कुछ करना चाहता था। मैंने फिल्म में उनके संगीत को उभारने की कोशिश की है। यह तभी संभव हो सका जब उनके आसपास रहने वाले लोगों से बात की गई, उनके साथ काम किया गया। इसके लिए उनके संगीत की अच्छी समझ रखने वाले नए संगीतकारों से भी बात की गई।"
दो घंटे की इस फिल्म में पंचम के नजदीकी मित्र, साथी और प्रशंसक दिखेंगे। इनमें आशा भोंसले, गुलजार, जावेद अख्तर, मन्ना डे, शम्मी कपूर और ऋषी कपूर शामिल हैं। ये लोग बर्मन के संगीत के संबंध में बात करेंगे।
बॉलीवुड के संगीत में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले पंचम पर इस फिल्म को तैयार करने में सिंह को चार वर्ष का समय लगा। पंचम के यादगार गीतों में 'ओ हसीना जुल्फों वाली', 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा', 'चुरा लिया है', 'मेरा कुछ सामान', 'सागर किनारे' और 'एक लड़की को देखा' जैसे गीत शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











