डीडी पर देखिये 104 पुरस्कृत फिल्में

बुधवार को इस बाबत घोषणा करने के मौके पर दूरदर्शन के महानिदेशक त्रिपुरारी शरण ने कहा कि यह फिल्म प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर है। वरना आमतौर ये फिल्में महोत्सवों में ही देखने को मिलती हैं।
फिल्मों का प्रदर्शन फिलहाल रविवार और सोमवार रात 11 बजे किया जाना तय हुआ है। शरण ने सूचित किया, "हम कुछ महीने इसे जांचेंगे। मैं फिलहाल सप्ताह में दो दिन फिल्में दिखाने से शुरुआत कर रहा हूं। अगर भारतीय दर्शकों की भूख हुई तो मैं संभवत: उन्हें सप्ताह में चार फिल्में दिखाऊं।"
शरण ने कहा, "इस पहल के पीछे मुख्य वजह स्वतंत्र फिल्मकारों की ओर से गर्मजोशी से आ रहीं प्रार्थनाएं हैं और बतौर सार्वजनिक प्रसारक स्वतंत्र सिनेमा का प्रचार करना हमारा काम है।"
प्रसारण के लिए तय हो चुकी फिल्मों में उमेश नायक कुलकर्णी की 'देओल', दयानेश मोघे की 'दिगांत' और जाहर कानूनगो की 'नि:शब्द' शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











