आज भी व्यस्त हैं मन्ना डे

By Staff

Manna Dey
हिंदी फिल्म उद्योग में अपने जीवनभर के योगदान के लिए हाल ही में 55वें दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मन्ना डे इन दिनों दुनियाभर में अपने संगीत के कार्यक्रम देने में व्यस्त हैं।

मन्ना डे का कहना है कि "मैं अपने प्रशंसकों के लिए गाता हूं। मैं जहां भी जाता हूं वहां वे मेरे ऊपर प्रेम की बौछार करते हैं, मैं उन्हें ना नहीं कह सकता। यह मेरे प्रशंसकों का प्यार है। "

हाल ही में वह अमेरिका में एक संगीत कार्यक्रम देकर लौटे हैं और अब यहां रविवार को आयोजित होने वाले संगीत समारोह की तैयारी में रियाज करने में व्यस्त हैं। वह अपने यहां के प्रशंसकों द्वारा लंबे समय से किए जा रहे संगीत कार्यक्रम के अनुरोध को अस्वीकार नहीं कर सकते थे।

डे कहते हैं, "मैं और मेरी पत्नी सुलोचना, दोनों ही बेंगलुरू से प्यार करते हैं। यहां के लोगों को संगीत से बेहद लगाव है और मैं उम्मीद करता हूं कि मैं संगीत समारोह में अपने प्रशंसकों को अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूंगा।" डे और उनकी पत्नी अपनी बेटी शुरोमा के साथ यहां रहते हैं। वे 2001 में मुंबई से बेंगलुरू आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X