गायकी में चमकते सितारे हैं क्षितिज तारे

क्षितिज ने ''तोसे नैना लागे'', ''मौला मेरे मौला मेरे'' (अनवर), ''मदनो'' ''जमीनों आसमान'' (लम्हा) ''ढोल यारा ढोल'' (देव डी) आदि गीतों के अलावा दस कहानियाँ, द ट्रेन, अगर व वन टू थ्री जैसी फिल्मों में भी गीतों को गाया है।
बचपन से ही संगीत के दीवाने क्षितिज ने कोटा के पंडित महेश चन्द्र शर्मा, कोटा के ही उस्ताद सादिक हुसैन कुरैशी, मुंबई के पंरत्तन मोहन शर्मा (मेवाती घराना ), पं. भावदीप जयपुरवाले, पं. गिरिधर प्रसाद जयपुरवाले (कुंवर श्याम गोस्वामी घराना ) आदि गुरुओं से तो हिन्दुस्तानी शास्त्रीय, ग़ज़ल गायकी व लोक संगीत तो विधिवत सीखा ही है, इसके साथ ही पाश्चात्य संगीत सीखा उन्होंने प्रो. रोडेरिंग एस . पलाम्थे से।
संगीत में एम ए व संगीत विशारद की डिग्री लेने वाले क्षितिज से पूछने पर कि आपको पहला मौका कैसे मिला फिल्मों में गाने का? उन्होंने बताया कि,'' मैं राजस्थान में एक प्रोग्राम में गा रहा था वहां पर लोकप्रिय गीतकार सईद कादरी भी आये हुए थे उन्होंने मेरी आवाज को सुना और कहा मुंबई आने के लिए।''
और इस तरह क्षितिज को पहला मौका मिला फ़िल्म 'अनवर " में गीतों को गाने का. इनका पहला गाना '' तोसे नैना लागे'' जबरदस्त हिट हुआ और फिर इसके बाद उन्होंने जितने भी गीत गाये सब हिट हुए। बहुत ही कम समय में इतने हिट गीत श्रोताओं को देने वाले क्षितिज से पूछने पर कि आपने जब-जब इमरान हाश्मी के लिए गीतों को गाया है वो बहुत ही हिट हुए हैं क्या कोई विशेष कारण है इसका? उन्होंने बताया कि, ''यह इतेफाक क़ी बात है मेरे वो ही गीत श्रोताओ ने ज्यादा पसंद किये जो मैं उनके लिए गाये।''
क्षितिज ने मराठी फ़िल्म ''इरादा पक्का'' व ''मान्या'' और मराठी धारावाहिक ''राशि भविष्य', ''अंतरपात'' में तो गीतों को गाया ही है साथ में बहुत सारे प्रोडक्ट के लिए जिंगल्स भी गाये हैं जिनमें मूव, एच पी, सनलाइट, एक्शन शूज, बोर्नविटा, ताज टी, बी एस एन एल, मोंटे कार्लो, सोसायटी टी आदि प्रमुख हैं।
क्षितिज ने गायक व संगीतकार मिथुन की साथ एक एलबम में, वीनस कंपनी की रीमिक्स एलबम, सोनी बी एम जी की एलबम ''तेरी जुस्तजू'', एक आध्यात्मिक एलबम के साथ साथ सोनी बी एम जी द्वारा रिलीज़ इंटरनेशनल एलबम ''आउटलैंडिश'' में भी गाया है. बतौर गायक क्षितिज की आने वाली फ़िल्में हैं ''अली बाग़'', ''विल यू मैरी मी(हिंदी फ़िल्में), ''नाद'', ''दाह'', व ''बेलगाम'' (मराठी फ़िल्में) हैं. ''रंग'' (हिंदी एलबम) हिंदी रीमिक्स (ताल म्यूजिक) आदि एलबम भी उनकी आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











