'एक विलेन' ने जता ही दिया..मुझे तेरी जरूरत है..

27 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन'। फिल्म में लीड रोल प्ले किया है सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर है इसलिए फिल्म के प्रमोशन से रितेश को दूर रखा गया है ताकि फिल्म की कहानी के प्रति लोगों की जिज्ञासा बनी रहे लेकिन लोगों की उत्सुकता फिल्म के प्रति रितेश के कारण नहीं बल्कि फिल्म के संगीत के कारण बढ़ गयी है।

जानिए क्यों कपिल की वजह से दुखी हैं श्रद्धा-सिद्धार्थ?

फिल्म के गानों ने लोगों के दिलों में हलचल पैदा कर दी है। लोग अंकित तिवारी औऱ श्रद्धा कपूर के गाये गीत...तेरी गलियां के तो दीवाने हो गये हैं। इसलिए ही बार-बार फिल्म के गानों और ट्रेलर को यूट्यूब पर देखा जा रहा है।

एक बार क्लिक जरूर करें: 'एक विलेन' के गाने

मोहित सूरी की फिल्मों की खासियत हमेशा से उनका गीत-संगीत ही रहा है। खुद मोहित सूरी का कहना है कि वो अपनी सफलता का श्रेय अपनी फिल्मों के सफल संगीत को देते हैं। वह कहते हैं कि फिल्म निर्माताओं के दिल में अपने काम के प्रति विश्वास बनाए रखने का श्रेय उनकी पिछली फिल्म 'कलयुग' (2005), 'वो लम्हे' (2006), 'मर्डर 2' (2011) और 'आशिकी 2' (2013) के संगीत को जाता है।

"मैं अपने करियर में इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाता अगर मेरे गीत सफल नहीं हुए होते। मैंने जब शुरुआत की तो मैं 22 साल का था और मेरी फिल्मों में सिर्फ नवोदित कलाकार थे। अगर मेरे गाने सफल नहीं होते तो लोगों ने मुझे मेरे करियर में कोई मौका नहीं दिया होता।" उन्होंने कहा, "फिर चाहे यह 'वो लम्हे' या 'जिया धड़क जाए' गीत हो, मेरी फिल्मों के गीत सफल हैं।"वह कहते हैं कि अच्छे गीतों ने दर्शकों को हमेशा सिनेमाघरों की ओर खींचा है।

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X