2017 में भी छाएंगी अनुष्का शर्मा.. FINAL.. दिलजीत के साथ हिट है जोड़ी!
अनुष्का शर्मा की फिल्म फिलौरी का पहला गाना रिलीज किया जा चुका है। यहां सुनें अनुष्का- दिलजीत पर फिल्माया गाना 'दम दम..'।
पिछले साल सुल्तान और ऐ दिल है मुश्किल, दो सुपरहिट बैक टू बैक देने के बाद 2017 में अनुष्का आ रही हैं अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'फिलौरी' के साथ। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब फिल्म का पहला गाना आ गया है।
अनुष्का शर्मा- दिलजीत दोसांझ पर फिल्माया गया यह एक सूफी गाना है, जिसे आवाज खुद दिलजीत ने दी है। कोई शक नहीं कि यह दिल को छूने वाला गाना है, जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है।
इस स्टार किड की डेब्यू फिल्म.. और हीरो होंगे सलमान खान.. वाह!
अंशाई लाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांटिक- कॉमेडी है। अनुष्का- दिलजीत दोसांझ की जोड़ी अभी से चर्चा बटोर रही है। ट्रेलर के बाद गाने में भी दोनों छाए रहे। वहीं, दिलजीत की दिल छू लेने वाली आवाज हिट है।
यहां देंखे फिलौरी का पहला गाना-


Click it and Unblock the Notifications
