VIDEO: दृश्यम का पहला गाना - कार्बन कॉपी है बेहतरीन
[गीत संगीत] 2015 आधा बीत चुका है लेकिन म्यूज़िक इंडस्ट्री में मानो अकाल पड़ा था। हालांकि बदलापुर, तनु वेड्स मनु ने थोड़ी इज़्जत बचाई लेकिन अब जाकर अजय देवगन की दृश्यम ने दिया है साल का पहला अच्छा, सुरों से सजा और हर लिहाज़ से बेहतरीन गाना।
गाने के बोल है कार्बन कॉपी और लिखे हैं गुलज़ार साहब ने। वहीं संगीत है विशाल भारद्वाज का। बस यहीं से गाने के बेहतरीन होने के संकेत मिल ही गए होंगे। इसे आवाज़ दी है एश किंग और गाने का वीडियो भी काफी अच्छा है। तो हुआ ना हर लिहाज़ से बेहतरीन -
<iframe width="640" height="390" src="https://www.youtube.com/embed/95IT38dK0Ig" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications