डीजे बनने की ओर युवाओं का झुकाव!

By Super

DJ mehndi
महानगरों में कुछ वर्ष पहले तक युवा समय निकालकर अतिरिक्त आय के लिए डिस्क जॉकी (डीजे) का काम किया करते थे लेकिन अब बड़ी संख्या में युवा डीजे को अपनी रोजी-रोटी का जरिया बनाने लगे हैं।

इसके लिए बकायदा एक प्रशिक्षण संस्थान खोला जा रहा है, जहां डीजे बनने का प्रशिक्षण दिया जाता है। मुंबई में डीजे का काम कर रही मेघा ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार लोगों को बताया कि वह डीजे बनना चाहती हैं तो लोगों ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया था लेकिन अब लोग इसका महत्व समझ गए हैं।

दिल्ली के डीजे अतुल खन्ना ने बताया कि इस पेशे में उन्हें अच्छी-खासी आमदनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि वह इसके साथ पढ़ाई भी कर लेते हैं।

मशहूर डीजे अकील का कहना है कि इन दिनों में देश में डीजे का पेशा लोकप्रिय बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह मुंबई में फ्यूचर डीजे अकादमी नामक संस्थान खोलने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X