डियर जिंदगी का नया गाना..ऐ जिंदगी गले लगा ले..बस खो जाएंगे आप!
डियर जिंदगी का नया गाना ए जिंदगी गले लगा ले बहुत ही खूबसूरत सॉन्ग जिसे एक बार सुनकर आप बस किसी और ही दुनिया में चले जाएंगे।
डियर जिंदगी बस रिलीज होने वाली है और फैन्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी इंतजार के बीच डियर जिंदगी का नया गाना आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएगा। जी हां ये गाना दरअसल सदमा फिल्म का है ऐ जिंदगी गले लगा ले।अरिजीत सिंह ने इसे अपनी आवाज में गाया है।
ये गाना सुनकर आपको मजा आएगा और आप बस गुनगुनाते रह जाएंगे। इसमें भी आपको आलिया भट्ट का अलग ही रुप देखने को मिलेगा और फिल्म का इंतजार करना और भी मुश्किल हो जाएगा।
[आमिर खान की जिद..वाणी कपूर को फिल्म से हटाओ!]
डियर जिंदगी गौरी शिंदे की फिल्म है जिन्होंने इंग्लिश विंग्लिश जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई है। फिल्म में आलिया भट्ट डायरेक्टर हैं और फिल्म की कहानी उन्ही के इर्द गिर्द है। फिल्म में शाहरुख खान और आलिया भट्ट पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे ।


Click it and Unblock the Notifications