आ गया टाइटल ट्रैक..अब होगा बस 'दंगल दंगल'..और कुछ नहीं
हाल ही में आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल के टाइटल ट्रैक का वीडियो जारी हुआ है। आप भी देखें ये गाना।
आमिर खान की आने वाली फिल्म 'दंगल' अपना दंगल मचाने के पूरी तरह से जुटी हुई है। कल इस फिल्म के टाइटल ट्रैक का ऑडियो रिलीज़ किया था तो वहीं आज इस फिल्म के टाइटल ट्रैक का वीडियो सामने आ गया है। दलेर मेहंदी की आवाज़ में ये गाना वाकई में काफी कमाल है।

गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने दिए हैं। वहीं इस गाने को कंपोज प्रीतम ने किया है। आमिर खान ने भी इस फिल्म के इस टाइटल सॉन्ग को अपने ट्वीटर अकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी। बहरहाल, आप देखें ये गाना..


Click it and Unblock the Notifications