आमिर खान का 'दंगल' धमाका..टाइटल ट्रैक OUT
आमिर खान ने दंगल का टाइटल ट्रैक रिलीज किया और वो भी सिर्फ ऑडियो। सुनिए आप भी।
आमिर खान की फिल्म दंगल का टाइटल ट्रैक आ गया है और ये गाना ऐसा है जिसे काफी समय तक लोग याद रखेंगे। गाने को आवाज दी है दलेर मेंहदी, प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्या ने जो सुनने में आपको काफी ज्यादा मजा आएगा।
फिल्मों के गाने अब वीडियो के साथ रिलीज किए जाते हैं लेकिन आमिर खान ने इस बार कुछ अलग ही किया है। दरअसल उन्होंने फिल्म का वीडियो नहीं सिर्फ ऑडियो रिलीज किया है। और ऐसे भी ये गाना सुनकर आपको काफी मजा आएगा।
[काबिल का पहला रोमांटिक सॉन्ग OUT..ऋतिक-यामी को देखते रह जाएंगे आप!]
आपको बता दे कि दंगल 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और दर्शक फिल्म का जोर शोर से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सभी गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आए चाहे वो हानिकारक बापू हो या धाकड़। फिलहाल आप सुनिए दंगल का टाइटल ट्रैक।


Click it and Unblock the Notifications