दंगल का एक और नया गाना..बार बार देखे बिना रह नहीं पाएंगे
आमिर खान की फिल्म दंगल का नया गाना आया है। गाने का नाम है गिलहरियां। आइए सुनते है ये गाना।
आमिर खान की आने वाली फिल्म 'दंगल' का नया गाना रिलीज़ हुआ है 'गिलहरियां'। इस खूबसूरत गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और प्रितम ने इसे कंपोज किया है। इस गाने को जोनिता गांधी ने गाया है। गाने में एक बड़ी होती लड़की के जज़्बातों को काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है।

यह गाना आमिर की बेटियों के किरदार में फातिमा सना शेख (गीता फोगट) और सान्या मल्होत्रा (बबीता कुमारी) पर फिल्माया गया है। आपको बता दें कि दंगल फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट की एक बायोपिक है।
"शाहरूख खान खुद रईस का नुकसान कर रहे हैं - 150 करोड़ का!"
फिल्म का निर्माण आमिर खान, किरण राव और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है वहीं इसके निर्देशक नितेश तिवारी हैं। फिल्म 23 दिसबंर को रिलीज होगी। बहरहाल, देखें नया गाना..


Click it and Unblock the Notifications