दंगल का 'धाकड़' गाना..इसके सामने सब फेल!
आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल का हाल ही एक नया गाना आया है 'धाकड़'। आप भी देखें ये गाना।
आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल अगले महीने दिसंबर में रिलीज़ हो रही है। फिल्म के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। पिछले ही दिनों फिल्म का गाना 'हानिकारक बापू' रिलीज़ हुआ है। अब दंगल का एक और गाना रिलीज़ हुआ है 'धाकड़।' नाम से ही धाकड़ यानी एकदम दबंग स्टाइल वाला गाना है ये।

गाने में आमिर की खान की बेटी अखाड़े में है और लड़कों से कुश्ती करके उन्हें चित्त करती नज़र आ रही है। आपको बता दें कि आमिर खान इस फिल्म में एक पिता का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी सिर्फ बेटियां हैं। पहले वो बेटा चाहता है लेकिन बाद में अपनी ही बेटियों को कुश्ती के लिए तैयार करता है। फिल्म लड़की और लड़कों के बीच किए जाने वाले फर्क को मिटाने की कोशिश करती नज़र आ रही है। बहरहाल, आप देखें ये गाना..


Click it and Unblock the Notifications