ऐसे बापू 'सेहत के लिए हानिकारक' होते हैं..देखें दंगल का नया गाना
आमिर खान की फिल्म दंगल का नया गाना रिलीज हो गया जिसके बोल हैं कि बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है। इसे सुनकर आपको वाकई मजा आ जाएगा।
आखिरकार दंगल का गाना बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है आ गया और इसे सुनकर आपके चेहरे पर शिवाय हंसी के और कुछ नहीं होगी। इस गाने को बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। फिल्म के बोल भी मजेदार हैं हम पे थोड़ी दया कर हम नन्हें बालक हैं, बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है।

ये गाना खासकर बच्चों को काफी पसंद आने वाला है क्योंकि इसके बोल भी कुछ ऐसे ही हैं कि कोई भी सुनकर झूम उठेगा। इस मजेदार गाने को अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है और कंपोज प्रीतम ने किया है।आप भी सुनिए इस मजेदार गाने को।


Click it and Unblock the Notifications