दलेर मेहदी का पौधा प्रेम

पंजाबी गायक दलेर मेंहदी को पौधों से बहुत प्रेम है वे जहां जाते है लोगों को पौधा उपहार में देते रहतें है।

बीबीसी स्टूडियो में ट्रैफिक सिग्नल पर काम करने वाले कुछ बच्चों के साथ दिवाली मनाने के लिए, पंजाबी पॉप स्टार दलेर मेहंदी पहुँचे एक पौधा लेकर जिसे वो बीबीसी दफ्तर में लगाना चाहते थे.

अब सवाल ये था कि इस पौधे को लगाने के लिए गड्ढा कहाँ खुदेगा. ताज़ी हवा और हरयाली अपने आस पास किसे नहीं पसंद, लेकिन इसके लिए ऑफिस में गड्ढा खोदना तो मुमकिन नहीं था.

इस पर दलेर पाजी का सुझाव था कि ऑफिस बिल्डिंग के नीचे कम्पाउंड में ही गड्ढा खोदा जाए. लेकिन पाजी ये तो समझिये कि बीबीसी ऑफिस हिन्दुस्तान टाइम्स बिल्डिंग में है और इस कम्पाउंड में किसी भी तरह की खरोच के लिए भी बीबीसी को बिल्डिंग के मालिक को जवाब देना होगा, तो गड्ढा खोदना तो दूर की बात है.

खैर बीबीसी ने इस पौधे के साथ जुडी पाजी की भावनाओं का खयाल रखते हुए एक गमले और उसमें मिटटी का इंतज़ाम किया और पाँचवीं मंजिल पर बने बीबीसी ऑफिस के अन्दर ही उस पौधे के लिए जगह बनाई.

पौधा नहीं पेड़

और तब पाजी के माली के साथ सामने आया उनका पौधा, जो असल में एक 12 फुट लंबा पेड़ था जिसे ऑफिस के अन्दर लगाने के लिए ऑफिस की छत की ऊंचाई के हिसाब से ऊपर से काटना पड़ा.

दलेर पाजी, अगली बार से आपके आने से पहले ही हम आपके साथ आने वाले पेड़ के लिए भी जगह ज़रूर ढूँढ कर रखेंगे.

दलेर मेहंदी ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने पेड़ पौधे लगाने का ये अभियान 1998 में शुरू किया था और ये प्रण उन्होंने तब लिया जब दुबई से भारत लौटते समय उन्होने बहरीन की हरियाली देखी.

तब से दलेर ने खुद अपने हाथों से अपनी ही ज़मीन पर पौधे लगाना शुरू किया और वर्ष 2000 तक दलेर ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगभग आठ लाख पौधे लगाए.

दलेर मेहंदी कहते हैं कि वो जहां भी जाते हैं वहाँ यादगार के तौर पर एक पेड़ ज़रूर लगाकर आते हैं. साथ ही उन्होने बीबीसी को बताया कि खेती-किसानी के बारे में उनकी जानकारी किसी किसान से कम नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X