'कमाई का हिस्सा हमें भी मिले'

लखनऊ महोत्सव में सोमवार को हिस्सा लेने आए मेंहदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फिल्मों के गीतों के धुन से मोबाइल के कॉलर व रिंग टोन के जरिए बॉलीवुड को सालाना करीब 8,000 करोड़ रुपये की कमाई होती है लेकिन इसका फायदा केवल फिल्म निर्माता-निर्देशक और संगीतकारों को मिलता है।
उन्होंने कहा, "कोई कलाकार इस मुद्दे को उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। यदि कोई आवाज उठाता भी है तो उसे चुप करा दिया जाता है लेकिन मैंने इस मुद्दे को उठाया है।"
उनके मुताबिक किसी गीत को लोकप्रिय बनाने में गायक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











