'रहमान से मेरी तुलना उचित नहीं'
ऑस्कर पुरस्कार विजेता मशहूर संगीताकर ए.आर.रहमान के साथ फिल्म 'लगान' और 'जोधा अकबर' में काम कर चुके सोहेल सेन ने कहा है कि रहमान से उनकी तुलना उचित नहीं है।
सेन ने कहा कि ऑस्कर विजेता संगीतकार रहमान से उनकी तुलना उचित नहीं होगी क्योंकि उनके सामने वह कुछ भी नहीं हैं। सेन फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म 'वाट्स योर राशि' में संगीत दे रहे हैं।
युवा संगीतकार सेन ने कहा, "मैं खुद को रहमान का सबसे बड़ा प्रशंसक मानता हूं। मैं लंबे समय से उनका संगीत सुन रहा हूं। वह मेरे आदर्श हैं। उनसे मेरी तुलना नहीं होनी चाहिए।"
ar rahman ashutosh gowariker आशुतोष गोवारिकर ए आर रहमान जोधा अकबर लगान वाट्स योर राशि संगीत सोहेल सेन jodhaa akbar lagaan music sohail sen whats your raashee


Click it and Unblock the Notifications