VIDEO: सलमान के 'आज की पार्टी..' को पीछे छो़ड़ देगा यह धमाकेदार गाना!
[म्यूजिक] अभी कुछ दिनों पहले ही सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का पार्टी सांग 'आज की पार्टी मेरी तरफ से..' रिलीज किया है। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया। बहरहाल, अब इस साल का अगला पार्टी सांग सुनिए। जी हां, फिल्म ऑल इज वेल का गाना 'चार शनिवार..' रिलीज हो चुका है और यह एक धमाकेदार गाना है।
अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म ऑल इज वेल का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया। यह एक हल्की- फुल्की फिल्म है। लेकिन फिल्म का गाना 'चार शनिवार' मजेदार पार्टी सांग है। वहीं, जूनियर बच्चन इस गाने में काफी डांस भी दिख रहे हैं, जो देखकर शायद उनके फैंस खुश हो जाएं।
ऑल इज वेल में अभिषेक, ऋषि कपूर के अलावा असिन और सुप्रिया पाठक मुख्य किरदार निभा रहे हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल सुनिए फिल्म का यह गाना।
<iframe width="650" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/7hPZN8v1oAw" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
More from Filmibeat
all is well abhishek bachchan rishi kapoor asin supriya pathak bajrangi bhaijaan salman khan ऑल इज वेल अभिषेक बच्चन ऋषि कपूर असिन सुप्रिया पाठक बजरंगी भाईजान सलमान खान


Click it and Unblock the Notifications













