'डीके बोस' से खफा हैं पूजा भट्ट

पूजा भट्ट की आने वाली फिल्म जिस्म 2 में सन्नी लियोन और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। पूजा भट्ट ने इस फिल्म के गाने को 29 जून को टीवी पर प्रमोट करने की सोची थी लेकिन अब पूजा इस गाने को अनसेंसर्ड रुप में इंटरनेट पर प्रमोट करेंगी। पूजा ने फिल्म दिल्ली बैली के गाने डीके बोस के बारे में कहते हुए कहा "डीके बोस को सेंसर बोर्ड से कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ी शायद सेंसर बोर्ड को उस गाने के बोल समझ नहीं आए। क्या वो जिस्म 2 के वीडियो को डीके बोस के बोल से ज्यादा समझ पा रहे हैं?"
ट्वीटर पर अपना गुस्सा उतारते हुए पूजा ने लिखा "जिस्म 2 के पहल म्यूसिक प्रोमो को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है।.. तो डील ये है कि आप ए सर्टिफिकेट के साथ आप टीवी पर प्रोमो रिलीज नहीं कर सकते इसका मतलब ये है कि आप अपना म्यूसिक पब्लिक को नहीं सुना सकते।"
पूजा ने जिस्म 2 को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोडी यहां तक की सन्नी की बिकनी तक नीलाम कर दी तो ऐसे में सेंसर बोर्ड का ये फैसल वाकई पूजा के लिए काफी मुश्किलें पैदा करता है। अब देखना है कि पूजा के इस एक्शन पर सेंसर बोर्ड का क्या रिएक्शन होता है।


Click it and Unblock the Notifications