76 साल की हुई आशा भोंसले

8 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में जन्मी आशा भोंसले आज 76 वर्ष की हो गई हैं। पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोंसले अपनी उम्र के इस पड़ाव पर आकर, आज भी बहुत व्यस्त हैं। आज के गायकों के बारे में आशा का कहना है कि आज के गायक सिर्फ पैसे के लिए गाना गाते हैं उनका गायिकी से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।
तकरीबन 50 वर्ष से आशा भोंसले गाना गा रही हैं। आशा ने करीब 12 हजार गाने गाये हैं। आज भी आशा भोंसले का आत्मविश्वास देखने लायक है।


Click it and Unblock the Notifications