ब्रायन की संस्था को मिले 10 हजार डॉलर
ब्रायन ने अपने संगीत समारोह में 20 से ज्यादा गीत पेश करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत समारोह के आयोजक नेटसर्फ एंटरटेनमेंट और पेनरॉड रिकार्ड ने यह दान दिया है। दरअसल यह पैसा शनिवार को मुम्बई में हुए संगीत समारोह के दौरान हुई कमाई का ही एक हिस्सा है।
अभिनेता सुनील शेट्टी व नेटसर्फ एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक सुजीत जैन से यह दान राशि प्राप्त करने के बाद ब्रायन ने संवाददाताओं से कहा, "यह स्पष्ट रूप से उदारता है। मेरी संस्था की मदद के लिए आपका शुक्रिया। मैं वास्तव में इस पहल की प्रशंसा करता हूं। यह मेरा यहां पांचवा संगीत समारोह है और ऐसा आखरी बार नहीं हुआ है। मैंने कई सालों के दौरान भारत में अच्छे दोस्त बनाए हैं। बहुत-बहुत शुक्रिया।"
ब्रायन की संस्था के लिए सिर्फ यहीं से मदद नहीं की गई है बल्कि घोषणा हुई है कि जहां-जहां उनके संगीत समारोह होंगे वहां से उन्हें 10,000 डॉलर की मदद दी जाएगी।
ब्रायन ने शुक्रवार को पुणे से पांच भारतीय शहरों में अपने संगीत समारोहों का सिलसिला शुरू किया था। वह मंगलवार को दिल्ली और बुधवार को हैदराबाद में प्रस्तुति देंगे।


Click it and Unblock the Notifications












