VIDEO: 'मैरी' करीना को 'चमेली' कैटरीना बनने ज़रूरत क्यों पड़ी!
[गीत संगीत] करीना कपूर का ब्रदर्स आईटम नंबर मेरा नाम मैरी रिलीज़ हो गया और जितना फिज़ूल इस गाने को बनाया गया उसे तो पूछिए ही मत। पहली बात तो इस गाने को सुनकर कहीं से भी आईटम सॉन्ग का फील नहीं आने वाला है और आपको कहीं कहीं ऐसा भी लग सकता है कि आप अनुराधा पौडवाल के माता के दरबार टाईप जगराते में बैठे हैं।
दूसरी बात है डांस। करीना कपूर के कॉस्ट्यूम से लेकर डांस तक सब कुछ कैटरीना कैफ के चमेली डांस जैसा बनाने की कोशिश की गई है लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है और करीना कपूर को पूरे गाने में वेस्ट कर दिया गया है। जिसमें कम से कम उनकी कोई गलती नहीं है। खैर आप अपने रिस्क पर गाना देख सकते हैं।
ALERT: अभी अभी हमारी टीम के गुनगुनाते डिस्कशन में ये पता चला है कि गाना थोड़ा थोड़ा सैंया के साथ मड़ैया में से भी मिलता जुलता है!
<iframe width="650" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/obHPQU0C1oo" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications












