कान में प्रदर्शित होगी 'बॉम्बे टॉकीज', करण खुश

बॉलीवुड फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' 66वें 'कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में विशेष प्रदर्शनी के लिए चुनी गई है जिसकी वजह से फिल्मकार करन जौहर काफी खुश हैं। अपनी खुशी को जाहिर करते हुए करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा है कि "बॉम्बे टॉकीज' के लिए खबरें अभी भी आ रही हैं। मैं इसके लिए कान में शिरकत करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मेरे साथ अनुराग, जोया और दिबाकर भी मौजूद रहेंगे।"

मालूम हो कि फिल्म को रिलीज हुए दस दिन से ज्यादा वक्त हो चुका है। बावजूद इसके क्लासिक सिनेमा को पसंद करने वाले लोगों को यह फिल्म अच्छी लग रही है।

हाल ही में इस फिल्म के बारे में वनइंडिया ने कुछ लोगों से बातचीत की जिन्होंने फिल्म बाम्बें टॉकिज के नये संस्करण को काफी पसंद किया। दिल्ली के आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर विशाल शर्मा ने कहा कि फिल्म की चारों कहानियां नायाब है जो कि हिंदी सिनेमा की एक नयी और सच्ची तस्वीर लोगों के सामने पेश करती है।

लेकिन दिबाकर बैनर्जी की कहानी उन्हें बेस्ट लगी। हालांकि स्टोरी तो चारों डायरेक्टरों की काफी अच्छी है लेकिन दिबाकर बैनर्जी की स्टोरी दिल को छू लेती है। जोया अख्तर की फिल्म की कहानी के संवाद काफी अच्छे हैं तो करण जौहर का फिल्मी ड्रामा दिल पर दस्तक देता है।

रही बात अनुराग कश्यप की, तो वह बेहतरीन हैं, सादी सब्जी को मसालेदार ढंग से बनाना कोई उनसे सीखे। ही डन ए गुड जॉब। बॉम्बे टॉकीज सार्थक सिनेमा का प्रतिनिधित्व करती है। जो कि समीक्षकों और वर्गीय दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X