रफी की याद में सोनू करेंगे ब्रिटेन में कार्यक्रम

'रफी रेजरेक्टेड' शीर्षक से सोनू और 'सिटी ऑफ बरमिंघम सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा' (सीबीएसओ) संयुक्त रूप से इन तीन कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। बरमिंघम के सिम्फनी हॉल में मंगलवार से शो की शुरुआत होगी।
अगला कार्यक्रम गुरुवार को मैनचेस्टर के अपोलो थिएटर में होगा, जबकि अंतिम कार्यक्रम 20 जुलाई को लंदन के कोलिसीयम में आयोजित होगा। सोनी टीवी इस अंतिम शो की रिकॉर्डिग भी करेगा।
सीबीएसओ के 18 गानों से सजी डबल-सीडी में रफी के कुछ यादगार गीतों को भी जगह दी गई है। इनमें 'सुहानी रात ढल चुकी', 'दिल के झरोखे में', 'पत्थर के सनम', 'गुलाबी आंखें' और 'मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा' जैसे गीत मुख्य हैं।
रफी के 26,000 से भी अधिक गानों में से इन कुछ खास तरानों का चुनाव बरमिंघम भांगड़ा बैंड से जुड़े शीन ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications