एक फिल्म में कई संगीतकार!

बॉलीवुड में निर्माता और निर्देशक हमेशा से ही बदलाव के लिए प्रयोग करते आए हैं। इन दिनों बॉलीवुड में संगीत को लेकर नए प्रयोग हो रहे हैं और इसके लिए फिल्म में एक से अधिक संगीतकारों को शामिल किया जा रहा है।
हाल ही में प्रदर्शित फिल्में 'फिराक', 'आलू चाट', 'सिकंदर' और 'आ देखें जरा' इसके उदाहरण हैं। इन फिल्मों में एक से अधिक संगीतकारों ने संगीत दिया है।
निर्माता मुकेश भट्ट ने कहा, "एक फिल्म में ऐसे कई दृश्य होते हैं, जिसके लिए अलग-अलग तरह के संगीत की आवश्यकता होती है। आज के संगीतकार गुजरे जमाने के संगीतकारों की तरह नहीं हैं। हमें विभिन्न दृश्यों के लिए अलग-अलग संगीतकारों की आवश्यकता होती है।"
भट्ट ने कहा कि एक से अधिक संगीतकारों के होने से फिल्म का संगीत समृद्ध होता है। फिल्म 'सिंकदर' के निर्देशक पीयूष झा का कहना है कि फिल्म में एक से अधिक संगीतकारों को रखने का अर्थ यह नहीं है कि फिल्मकारों को एक संगीतकार की क्षमता पर शक होता है।


Click it and Unblock the Notifications











