लकी अली के लिए बॉलीवुड है बेमतलब

लकी अली ने आईएएनएस से कहा, "बॉलीवुड के विषय में चर्चा करने के लिए कुछ नहीं है। मेरे लिए इसके कोई महत्वपूर्ण मायने नहीं है और यहां तक कि मैं इसे एक उद्योग भी नहीं मानता।"
अपना नया एलबम जारी करने जा रहे गायक-अभिनेता ने कहा, "इस समय में बॉलीवुड की ओर बिल्कुल नहीं देख रहा हूं। शायद जब मैं कोई फिल्म निर्देशित करना चाहूंगा तो मुझे इस विषय में सोचना होगा।"
वह अपना नया एलबम ऑनलाइन जारी करेंगे। इसके गाने 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनआईएमबीआईटी डॉट कॉम/लकीअली' और 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू फ्रॉग साउंड्स डॉट कॉम' पर सुने जा सकेंगे।
लकी अली को उनकी मधुर आवाज और एक साधारण गायन शैली के लिए जाना जाता है। वह अब तक 'सुनो', 'सिफर', 'अक्स' और 'कभी ऐसा लगता है' जैसे सफल संगीत एलबम दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











