संगीतकारों के बीच दूरियां खत्म!

बॉलीवुड की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर के विशाल ने एक विशेष भेंट में बताया, "बॉलीवुड के संगीतकार एक दूसरे के लिए गीत गा रहे हैं जो बहुत अच्छा चलन है। हाल ही में शेखर ने शंकर-एहसान-लॉय के लिए गाया। इससे पहले मैंने प्रीतम, शंकर-एहसान-लॉय और राकेश रोशन के लिए गीत गाया है।"
उन्होंने कहा, "यह काफी मनोरंजक है क्योंकि गीत को नया आयाम मिलता है। खासकर उस समय जब एक संगीत निर्देशक गीत गाता है। उदाहरण के लिए जब शंकर ने हमारे लिए 'देसी गर्ल' गीत गाया तो वह उसे नई बुलंदियों पर ले गए। "
विशाल ने शेखर के साथ मिलकर कई फिल्मों का संगीत दिया है जिनमें 'प्यार में कभी कभी', 'झंकार बीट्स', 'ओम शांति ओम', 'सलाम नमस्ते', 'टशन', 'बचना ए हसीनों' और 'दोस्ताना' प्रमुख हैं।
प्रीतम बॉलीवुड विशाल शंकर एहसान लॉय शेखर संगीत bollywood music pritam shankar mahadevan shekhar vishal


Click it and Unblock the Notifications