संगीतकार जोड़ियों का जलवा बरकरार

By Staff

बॉलीवुड में संगीतकार जोड़ियों की प्रधानता अभी भी बनी हुई है। शंकर-जयकिशन, कल्याणजी-आनंदजी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, आनंद-मिलिंद से लेकर विशाल-शेखर की जोड़ी इसी बात को सिद्ध करती है। आखिर इन लोगों ने फिल्म उद्योग को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।

हाल में विशाल-शेखर के अलावा सलीम-सुलेमान, साजिद-वाजिद, जस्टीन-उदय और निखिल-विनय की जोड़ियों ने भी संगीत की दुनिया में कदम रखा और अब ये सभी धमाल मचा रहे हैं।

इस संबंध में उदय का कहना है, "जब दो लोग मिलकर काम करते हैं तो शक्ति मिलती है। आपका सहयोगी संगीतकार न केवल पेशेवर मोर्चे पर आपकी सहायता कर रहा होता है बल्कि नैतिक समर्थन भी देता है।"

जस्टीन-उदय ने वर्ष 2008 की फिल्म 'हाइजैक' में संगीत दिया था। दोनों ने फिल्मकार सुधीर मिश्रा की फिल्म 'सिकंदर' के लिए भी संगीत दिया है।

फिल्म 'वेलकम' और 'पार्टनर' में संगीत देने वाली जोड़ी साजिद-वाजिद का कहना है कि दो लोगों के साथ काम करने का एक अलग ही आनंद होता है। साजिद ने कहा, "हम दोनों न केवल एक साथ काम करते हैं बल्कि भाई भी हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X