मॉनसून स्पेशल: बॉलीवुड के बेस्ट रोमांटिक गाने - जब बारिश में भीगीं श्रीदेवी से लेकर श्रद्धा कपूर
देश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और सावन के इस महीने में बारिश की बूंदों के साथ गरम चाय की चुस्कियां, स्वाद बढ़ाते पकौड़ों के साथ जो चीज़ बेहद ज़रूरी है वो है बारिश के सदाबहार गीत।
जी हां, अगर बारिश की बूंदों के साथ आपने बॉलीवुड के रोमांटिक गीत नहीं सुने तो बारिश का मज़ा फीका ही रह जाएगा।

यही कारण है कि फिल्मों में भी बारिश के सीन हमेशा से ही कहानी के सबसे रोमांटिक सीन रहे हैं। अब बारिश में काटे नहीं कटते पर डांस करती श्रीदेवी किसी को भूली होंगी भला।
मिस्टर इंडिया के इस गाने में श्रीदेवी का डांस और बारिश में उनका एक तरफा रोमांस दोनों ही दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ाने के लिए काफी था।

बारिश के रोमांटिक गाने
बॉलीवुड में रोमांस हो और बारिश ना हो, ऐसा नामुमकिन है। यही कारण है कि बॉलीवुड के बेस्ट रोमांटिक सीन बारिश में भीगते हुए ज़रूर नज़र आते हैं।

प्यार हुआ इक़रार हुआ
बॉलीवुड में बरसात की शुरूआत होती है राजकपूर और नरगिस के साथ। श्री 420 का गाना प्यार हुआ इकरार हुआ आज भी बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है।छाते के नीचे रोमांस करता एक जोड़ा। और उनकी प्यारी प्यारी सीधी सादी बातें, दोनों ही इस गाने के ज़रिए दर्शकों के दिल तक पहुंची थीं।

बादल यूं गरजता है
हालांकि गाना थोड़ा सा पुराना है पर बेताब में अमृता सिंह और सनी देओल के इस गाने ने भी लोगों को काफी इंटरटेन किया था।

टिप टिप बरसा पानी
भई बारिश की बात हो और अक्षय कुमार रवीना टंडन का ये सुपरहॉट गाना ना याद आए, ऐसा हो सकता है भला। फिल्म थी मोहरा।

लगा प्रेम रोग
एक क्यूट सी सुष्मिता सेन और उससे भी क्यूट से सलमान खान। मैंने प्यार क्यूं किया का लगा प्रेम रोग बारिश के क्यूट रोमांस की मिसाल है।

कुछ कुछ होता है
शाहरूख काजोल पर फिल्माया ये सीन शायद बेस्ट रेन डांस है। बिना किसी गाने के केवल बारिश और रोमांस।

आज रपट जाएं
अब बारिश के रोमांटिक गानों की बात हो और अमिताभ बच्चन - स्मिता पाटिल के इस गाने की बात ना हो तो ये पूरा मौसम ही अधूरा लगेगा।

रिमझिम गिरे सावन
अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी और मरीन ड्राइव पर बारिश में भीगता ये गाना। कुछ और चाहिए क्या!

सैंया
अग्निपथ के इस गाने में सब कुछ खूबसूरत था। ऋतिक प्रियंका से लेकर रूप कुमार राठौड़ की आवाज़ तक।

जो हाल दिल का
सरफरोश के इस गाने में सोेनाली बेंद्रे ने जिस खूबसूरती से बारिश को खूबसूरत बनाया था। उस वजह से इस गाने को हर लिस्ट में रखा जाएगा।

हम तुम
हम तुम का ये टाईटल ट्रैक कोई नहीं भूलेगा। बारिश में अपनी ज़िंदगी की छोटी छोटी खुशियों के सपने बुनते रानी मुखर्जी और सैफ अली खान काफी रोमांटिक लगे थे।

चाक धूम धूम
दिल तो पागल है का शाहरूख - माधुरी पर फिल्माया ये गीत आज भी सबका फेवरिट है। घो़ड़े जैसी चाल, हाथी जैसी दुम, ओ सावन राजा कहां से आए तुम।


Click it and Unblock the Notifications











