Ooo: ऐश्वर्या की रास लीला के आगे FLAT हो गई सलमान की प्रेम लीला!

बॉलीवुड कभी किसी उत्सव के लिए छोटा नहीं पड़ सकता है। नवरात्रि शुरू हो गए हैं और अब शुरू होगा गरबा से लेकर डांडिया तक का सिलसिला। पर कोई भी गरबा डांडिया परफेक्ट बॉलीवुड गानों के बिना तो फीका ही रहेगा।

तो बस हमने फटाफट आपके लिए लिस्ट तैयार कर दी है। तो देखिए और आप भी चुनिए अपना फेवरिट। वैसे सलमान और ऐश की रास लीला, सोनम और सलमान की प्रेम लीला के आगे थोड़ी फीकी पड़ रही है। लेकिन दीपिका की राम लीला भी किसी एक गाने के आगे नहीं टिकी -

Bollywood Navratri songs

राम लीला या रास लीला गरबा और डांडिया के माहौल में हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन गाने जिन्हें तुरंत डाउनलोड करके घर पर डांडिया पार्टी करिए बॉलीवुड स्टाईल!

सुहाग फिल्म का शेरोंवाली हर डांडिया उत्सव की जान होता है। टिपिकल नवरात्र के लिए बना बॉलीवुड का इकलौता गाना।

ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना स्टारर आ अब लौट चलें का यही है प्यार भी इस लिस्ट में काफी ऊपर रहता है।

फाल्गुनी पाठक तो डांडिया क्वीन हैं ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि उनके हर गाने पर गरबा खेलना सबका शौक है।

प्रेम रतन धन पायो के पूरे एल्बम पर ही नवरात्र मनाया जा सकता है। लेकिन फिर भी हालो रे...बेस्ट है गरबा और डांडिया के लिए।

हम दिल दे चुके सनम का ढोल बाजे तो हमेशा ही ऐसे मौकों का फेवरिट है। तो लिस्ट में ऊपर होना ही चाहिए।

अगर गरबा और डांडिया की बात हो रही है तो किशन कन्हैया की ये रास लीला कोई कैसे भूल सकता है।

फिल्म दिल ही दिल में का गाना - चांद आया है ज़मीं पर आज गरबे की रात में...परफेक्ट है...धीमी बीट्स के लिए ।

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि बल्ले बल्ले अमृतसर टू एल ए का ये गाना बेहतरीन डांडिया सॉन्ग है।

खूबसूरत के गाने घूंघट में चांद होगा में जितनी खूबसूरत उर्मिला मातोंडकर लगी हैं, उतना ही खूबसूरत है ये डांडिया सॉन्ग।

फास्ट बीट्स का ये गाना गरबा से लेकर डांडिया तक हर उत्सव पर फिट बैठेगा।

ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल स्टारर ये फिल्म चली हो या ना चली हो लेकिन फिल्म का ओ री गोरी एक अच्छा डांडिया सॉन्ग है।

दीपिका का राम लीला ट्रैक - नगाड़ा संग ढोल बाजे किसी भी डांडिया उत्सव की हाईलाइट हो सकता है। इसलिए आखिर के लिए बचा कर रखिए। लेकिन बेस्ट अभी बाकी है।

परफेक्ट गुजराती कलेवर के साथ काई पो छे का शुभारंभ हमारे हिसाब से बेस्ट डांडिया सॉन्ग है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X