साल दर साल.. ये रहे हैं सलमान खान की आवाज.. ब्लॉकबस्टर
आज सलमान खान भले बड़े स्टार हैं और हर सिंगर उन्हें अपनी आवाज देने की तमन्ना रखता हो ताकि वो बड़ा स्टार बन जाए लेकिन कोई ऐसे भी हैं जिनकी आवाज के कारण सलमान खान आज सलमान खान हैं। अगर वो ना होते तो शायद सलमान के 90 के दशक के गाने उतने हिट नहीं होते जितने हुए।
हम बात कर रहे हैं सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम की जिनका आज जन्मदिन है। एस पी बालासुब्रमण्यम आज 69 साल के हो गए। जब पहली बार सलमान खान की आवाज के लिए एस पी बालासुब्रमण्यम का नाम मैने प्यार किया के समय लिया गया तो सबने कहा कि सलमान खान की उम्र कम है और एस पी बालासुब्रमण्यम की मैच्योर आवाज है शूट नहीं करेगा ।
लेकिन मैने प्यार किया के गाने बहुत हिट हुए और साथ ही उसके बाद एस पी बालासुब्रमण्यम की आवाज सलमान खान के लिए जैसे वरदान साबित हुआ। उन्होंने एक के बाद एक कई गाने सलमान के लिए गाए और सभी हिट रहे और सलमान खान का करियर बुलंदियों पर चढ़ता गया।
एस पी बालासुब्रमण्यम साउथ के बहुत ही बड़े नाम और फेमस सिंगर हैं। आइये आपको दिखाते हैं सलमान खान के सबसे बेस्ट गाने जिन्हें एस पी बालासुब्रमण्यम ने आवाज दी और सलमान खान को बनाया हर दिल अजीज भाईजान।


Click it and Unblock the Notifications