भूपेन हजारिका को पहला 'असोम रत्न'

'ब्रहृमपुत्र के कवि' की उपाधि के नाम से जाने वाले भूपेन हजारिका को असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने एक साधारण पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार में 3 लाख रूपए की राशि, एक प्रसस्ति पत्र और एक फलक प्रदान किया जाता है।
प्रथम 'असोम रत्ना' को प्राप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए 86 वर्षीय गायक-संगीतकार-फिल्म निर्माता व साहित्यकार भूपेन हजारिका ने कहा कि वह राज्य सरकार और जनता के प्रति आदर प्रकट करते है कि उन्होंने मुझे जीवित रहते इस सम्मान के लायक समझा।
वहीं मुख्यमंत्री तरूण गागोई ने कहा कि हजारिका जैसे महान कलाकार को सम्मान प्रदान करके राज्य सरकार काफी गर्व महसूस कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











