भारत का नया गाना एत्थे आ - सलमान खान को छेड़ती नज़र आईं कैटरीना कैफ
सलमान खान और कैटरीना कैफ का रोमांस हमेशा ही दर्शकों को भा जाता है और इस बार भारत में सलमान खान नहीं बल्कि कैटरीना कैफ सलमान खान को छेड़ते हुए नज़र आएंगी। फिल्म में शादी के माहौल में वर्ल्ड कप 1983 का जश्न मनाता एक गाना है ऐत्थे आ जहां कैटरीना सलमान को छेड़ती नज़र आएंगी। गाना रिलीज़ हो चुका है और फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है।
इस गाने में कैटरीना कैफ और सलमान खान की केमिस्ट्री देखकर आप घायल हो जाएंगे। वहीं कैटरीना कैफ के ठुमके और डांस तो वैसे भी किसी का दिल जीतने के लिए काफी हैं। इस गाने में सलमान खान की बहन की शादी हो रही है और शादी में नाच गाने का माहौल बनाती दिख रही हैं कैटरीना कैफ।

वैसे बॉलीवुड में कई फिल्में हैं जहां शादियों के माहौल के बदौलत फिल्म दर्शकों के दिल में उतर गई और लोगों की तारीफ भी बटोर ले गई। आपको याद दिलाते हैं ऐसी कुछ फिल्में -
देखिए भारत का ये नया गाना -


Click it and Unblock the Notifications











