Best party songs of 2022: 'करंट लगा रे..' से 'ऊ अंटवा'..तक, पूरे साल इन पार्टी सॉन्ग ने मचाया धमाल

साल 2022 जल्द ही खत्म होने वाला है। साल 2022 कई मायनों में बॉलीवुड के लिए यादगार रहा। इस साल कई ऐसे नए उलटफेर हुए जिसके बाद मेकर्स से लेकर स्टार्स तक नए सिरे से फिल्मों के कंटेंट को लेकर सोचने लगे। इस साल जहां आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप साबित हुई वहीं, कम बजट में बनी 'कांतारा' का डंका दुनिया भर में बजा है।
स्टार्स की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस साल सबसे बड़े सरप्राइज के रूप में उभरे हैं। वहीं, फिल्मों से इतर इस साल कई गानों ने लेकिन, जरूर धूम मचाया। वैसे भी अब साल 2022 खत्म होने ही वाला है। हर कोई पार्टी मूड में जा चुका है। जाहिर हर किसी को अब अच्छे पार्टी सॉन्ग की तलाश है।
तो पूरे साल की समीक्षा कर हम आपके लिए इस साल के बेस्ट पार्टी सॉन्ग की लिस्ट लेकर आए हैं। आप भी फटाफट देखें पूरी लिस्ट-
'ऊ अंटवा मा' रहा फेवरिट
इस साल पार्टी लवर्स का फेवरिट ट्रैक रहा है समांथा रुथ प्रभू का डांस नंबर 'ऊ अंटवा मा'। 'पुष्पा' का यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आया है। साथ ही इस गाने में सामंथा के डांस ने हर किसी का दिल जीत लिया है।
एनर्जी से भरा 'नाचो-नाचो'
वहीं, 'आरआरआर' फिल्म का गाना 'नाचो नाचो' भी काफी एनर्जी भरा है। यह गाना किसी के भी मूड को ठीक करने देने के लिए काफी है।
'केसरिया' सॉन्ग भी है पसंद
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का गाना 'केसरिया' लोगों को काफी पसंद आया है। इस गाने में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री को काफी पसंद की गई।
लाइगर फ्लॉप लेकिन 'आफत' रहा हिट
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' भले ही फ्लॉप साबित हुई हो लेकिन फिल्म का गाना 'आफत' काफी हिट रहा। लोगों को यह पार्टी नंबर भी काफी पसंद आया।
'ठुमकेश्वरी' ने जीता दिल
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर 'भेड़िया' का गाना 'ठुमकेश्वरी' भी इस साल खासा हिट रहा। देसी बीट्स पर थिरकने का मन हो तो यह गाना जरूर शामिल करें।
'बेशरम रंग'
'पठान' फिल्म का गाना 'बेशरम रंग' विवादों में जरूर रहा लेकिन, यह गाना किसी को भी डांस पर मजबूर कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications











