#ViralVideo: एग्ज़ाम 'निपटा' कर ऐसे क्रिकेट खेलने भागते थे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म का नया गाना 'बेसब्रियां' आ गया है। इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत स्कूल ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत ही इस फिल्म में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभा रहे हैं।

बता दें कि धोनी की तरह फिट रहने के लिए सुशांत ने क्रिकेट नेट पर जमकर अपना पसीना भी बहाया है। इस फिल्म में धोनी की मैदान के भीतर और बाहर की जिंदगी के बारे में बताया गया है ताकि लोग भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की जिंदगी के बारे में करीब से जान सकें।
#MSDhoni..फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज़..अब तो बस फिल्म का इंतज़ार है!
इस फिल्म की स्टार कास्ट में कियारा आडवाणी, हेरी टंग्री, भूमिका चावला, के अलावा सुशांत के साथ दिशा पाटनी हैं। कियारा साक्षी धोनी का किरदारा निभाएंगी वहीं हेरी टैंग्री युवराज सिंह का किरदार निभाएंगे। वहीं अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाएंगे। फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज होगी। देखें इस गाने का वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications